प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों पर अक्सर सवाल उठ जाते हैं। कनाडा में दिया उनका एक बयान फिर सवालों के घेरे में हैं। दरअसल प्रधानमंत्री ने अपने तीन दिनों की कनाडा यात्रा के दौरान कहा था किसी भारतीय प्रधानमंत्री को कनाडा आने में 42 साल लग गए।
उन्होंने दावा किया कि 1973 के बाद भारत के किसी प्रधानमंत्री ने कनाडा की यात्रा की है। हालांकि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के दावे का खंडन किया और उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 2010 के दौरे की याद दिलाई।
नरेंद्र मोदी के दावे पर सख्त आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने कहा कि 2010 में मनमोहन सिंह ने बतौर प्रधानमंत्री कनाडा की तीन दिवसीय सरकारी यात्रा की थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि मनमोहन सिंह कनाडा के प्रधानमंत्री स्टिफेन हार्पर के निमंत्रण पर ही जून, 2010 में वहां गए थे।