फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का भव्य स्वागत, जयललिता का भी साथ

Wed, 04 Jun 2014 03:22 PM IST
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी चुनाव समिति का अध्यक्ष चुने जाने के बाद अहमदाबाद पहुंचे नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। कल शाम जैसे ही मोदी सरदार बल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर पहुंचे उनकी अगुवानी के लिए हजारों कार्यकर्ता कतार में खड़े थे।
विज्ञापन


देखें, गोवा बैठक की झलकियां

मोदी को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ता बेहद खुश नजर आ रहे थे। समर्थकों के उत्साह के बीच विजयी मुद्रा में नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मोदी को कैसे मिली कमान

नरेंद्र मोदी ने कहा लोगों के स्नेह, समर्थन और भरोसे की वजह से न केवल देश में बल्कि दुनियाभर में गुजरात की अपनी एक अलग पहचान बनी है।

मोदी ने कहा एक के बाद एक चुनाव में मिली जीत की वजह से राष्ट्रीय नेतृत्व ने सोचा कि इसका फायदा देश को भी मिलना चाहिए। मोदी ने कहा कि गुजरात में विकास की रफ्तार को कभी भी धीमा नहीं होने दिए जाएगा।
विज्ञापन


जयललिता ने दी बधाई

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने मोदी को बधाई देते हुए उन्हें अपना एक अच्छा दोस्त बताया। बीजेपी चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा ये बीजेपी का अंदरूनी मामला है।

जयललिता ने कहा एक कुशल प्रशासक के तौर पर वे मोदी का बहुत सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शुभकामनाएं हमेशा मोदी के साथ हैं फिर चाहे गुजरात में उनकी चुनावी जीत हो या फिर पार्टी में उनका प्रमोशन।

राहुल vs मोदी: किसमें है दम

नरेंद्र मोदी उन गिने चुने नेताओं में शामिल हैं जो 2011 में जयललिता के शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल हुए थे। मोदी ने भी जब तीसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली तो जयललिता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें