फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस बनाएगा पूरे देश को जगतगुरु: मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत के एक दिन बाद देश के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता का शुक्रिया अदा करने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी पहुंचे।
विज्ञापन


मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा की और इसके बाद दशाश्वमेध घाट पर जाकर गंगा आरती में शिरकत की। गंगा में उनकी ओर से एक विशाल इलेक्ट्रॉनिक कमल भी अर्पित किया गया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मोदी ने कहा कि जो बिन मांगे परोसे उसे मां कहते हैं और उन्हें तो बनारस की जनता से मांगने का सौभाग्य नहीं मिला।

मोदी ने कहा कि शायद मां गंगा की सेवा करने का मौका उनके भाग्य में लिखा था इसलिए मां गंगा ने उन्हें यहां बुलाया। मोदी ने लोगों से गंगा को स्वच्छ बनाने का प्रण लेने को भी कहा।

उनके साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह भी मौजूद रहे। मंदिर और घाट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

'आपने वाराणसी को मोदी की कर्मभूमि बनाया'

मोदी ने बनारस की जनता को संबोध‌ित करते हुए कहा क‌ि 'आपने वाराणसी को मोदी की कर्मभूमि बनाया है। मैं एक ऐसा उम्मीदवार था जिसे अपने मतदताओं से बात करने पर रोक लगा दी गई। बनारस ने मुझे भारी जनसमर्थन दिया और मुझे भारी बहुमत से विजयी बनाया है।'

आगे मोदी ने कहा क‌ि वाराणसी से मांगने का भी सौभाग्य नहीं मिल पाया। इस पवित्र धरती को मैं नमन करता हूं। जो बिना मांगे परोसे उसे मां कहते हैं। बनारस वालों का अपना मुझे बन दिया है मां गंगा ने।

ईश्वर की इच्छा के बिना कुछ नहीं होता है। मोदी ने दोहराते हुए कहा क‌ि मुझे क‌िसी ने भेजा नहीं है न मैं खुद आया हूं। मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है।
विज्ञापन

बनारस को आध्यात्म की राजधानी बनाऊंगा

बनारस को लेकर अपने आगामी कार्यक्रम पर मोदी ने आम लोगों से वादा क‌िया क‌ि वह व‌िकास के हर संभव प्रयास करूंगा। मोदी ने साफ सफाई पर जोर देते हुए कहा क‌ि आप सभी लोगों को मेरे साथ म‌िलकर बनारस को व‌िकस‌ित बनाना है।

मोदी ने कहा क‌ि मैं गंगा की सफाई के संकल्प को दोहराते हुए कहा क‌ि वो देश को 2019 तक गंदगी मुक्त बनाएंगे। इसके ल‌िए उन्होंने लोगों का साथ भी मांगा।

मोदी ने कहा क‌ि भारत को ब‌िना बनारस के जगतगुरु नहीं बनाया जा सकता है। इसके ल‌िए मैं इसे आध्यात्म की राजधानी बनाऊंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें