फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रामा खत्म! गांधीनगर से ही लड़ेंगे आडवाणी

विज्ञापन
विज्ञापन
काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार भाजपा के पितामह लालकृष्ण आडवाणी गांधीनगर से चुनाव लड़ने के लिए मान गए। उन्होंने कहा कि मैं गांधीनगर से चुनाव लड़ने को तैयार हूं।
विज्ञापन


आडवाणी ने कहा, 'पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने यह फैसला मुझ पर ही छोड़ा था। मैं गुजरात से शुरू से ही जुड़ा रहा हूं और वहीं से चुनाव लडूंगा।'

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मनाने के लिए नया दांव चला। उन्होंने कहा कि आडवाणी को गांधी नगर और भोपाल दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने का विकल्प दिया गया है। वे जहां से चाहे वहां से चुनाव लड़ सकते हैं।

वहीं, आडवाणी को मनाने के लिए नरेंद्र मोदी भी उनके घर पहुंचे। मोदी ने कल इसी सिलसिले में संघ प्रमुख से भी मुलाकात की थी। भाजपा के दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई।
विज्ञापन

संघ ने भी बनाया दबाव!

‌आडवाणी की सीट को लेकर चल रहे बवाल को थामने के ल‌िए कल मोदी ने संघ प्रमुख मोहन भागवत से भी मुलाकात की थी।

पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने संघ प्रमुख से मुलाकात कर उन्हें पार्टी के इस फैसले को लेकर सफाई दी और उनसे नाराज आडवाणी को मनाने का आग्रह किया।

कल भाजपा की चयन सम‌ित‌ि ने आडवाणी को गुजरात की गांधीनगर सीट से लोकसभा प्रत्याश‌ी घोष‌ित क‌िया था।

मोदी के बाद सुषमा भी पहुंची

नरेंद्र मोदी के बाद भाजपा नेत्री सुषमा स्वराज भी लालकृष्ण आडवाणी के घर उनको मनाने पहुंची। इससे पहले मोदी और आडवाणी के बीच लगभग के घंटे तक मान मनौव्वल का दौर चला।

मोदी और आडवाणी की मुलाकात खत्म होते ही सुषमा स्वराज घर जा पहुंची।
विज्ञापन

व‌िरोध‌ियों ने साधा न‌िशाना

भाजपा में लालकृष्ण को लेकर हो रहे बवाल पर व‌िरोध‌ियों को फ‌िर हमला करने का मौका म‌िल गया है। कांग्रेस ने इसको मुद्दा बनाते हुए करारा प्रहार क‌िया है।

कांग्रेस की लखनऊ से लोकसभा की उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी ने कहा क‌ि भाजपा में वर‌िष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं क‌िया जाता है। वहीं गुजरात कांग्रेस के नेता अर्जुन मोढवाड‌िया ने कहा क‌ि मोदी डरे हुए हैं। साथ ही मोदी ने कहा क‌ि भाजपा में जोशी और आडवाणी का सम्मान नहीं हुआ है।

सपा नेता नरेश अग्रवाल ने भी न‌िशाना साधते हुए कहा क‌ि भाजपा में हालत ये है क‌ि हर कोई सुरक्ष‌ित सीट तलाश रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें