फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजियों के बीच आज गरजेंगे मोदी

Sun, 15 Sep 2013 08:50 AM IST
हरीश लखेड़ा/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा के महासमर में भाजपा का नेतृत्व करने जा रहे नरेंद्र मोदी रविवार को हरियाणा के रेवाड़ी में पूर्व फौजियों के बीच होंगे।
विज्ञापन


रैलियों के लिए मशहूर हरियाणा में मोदी ‘महारैली’ से पार्टी की अंदरूनी सियासत को साधते हुए कांग्रेस और यूपीए सरकार के खिलाफ चुनावी अभियान का औपचारिक आगाज करेंगे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने वाले पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह भी मंच पर मौजूद रहेंगे।

भाजपा के पीएम उम्मीदवार बनने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री की यह पहली रैली है। रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। रैली पूर्व फौजियों को लेकर है और इसमें जनरल सिंह भी मौजूद रहेंगे, इसलिए मोदी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आएंगे।
विज्ञापन


रेवाड़ी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का इरादा जता चुके जनरल सिंह को भाजपा का समर्थन मिलना तय है। पार्टी का मानना है कि इससे हरियाणा समेत देशभर के फौजियों में भाजपा के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा।

प्रदेश में जनाधार बढ़ाने की कोशिश में जुटी भाजपा की नजर प्रदेश के पूर्व फौजियों पर है। ढाई करोड़ आबादी वाले हरियाणा में सेना व अर्धसैनिक बलों के लगभग चार लाख पूर्व सैनिक हैं। इसलिए पूर्व फौजियों के बीच मोदी को बुलाकर भाजपा ने अगले लोकसभा चुनाव के लिए सियासी जमीन तैयार कर दी है।

पार्टी नेता कैप्टन अभिमन्यु कहते हैं कि पूरे देश की तरह हरियाणा में भी मोदी का जादू बोल रहा है। चूंकि हरियाणा में रैलियों से ही किसी भी दल की सियासी ताकत को नापा जाता है, इसलिए रविवार को मोदी की महारैली के बाद प्रदेश में पार्टी पहले से ताकतवर बन कर सामने आएगी।

दरअसल, भाजपा हरियाणा में लंबे समय से कांग्रेस का विकल्प बनने की कोशिश करती रही है, लेकिन देवीलाल, बंसीलाल और भजनलाल के चलते पार्टी ज्यादा कामयाब नहीं हो पाई। ये तीनों क्षेत्रीय दल भाजपा की राह रोक देते रहे हैं।
विज्ञापन


अब चूंकि ओमप्रकाश चौटाला का प्रभाव कम हो रहा है, इसलिए भाजपा खुद को कांग्रेस का विकल्प पेश करने की कोशिश में जुटी है। कैप्टन अभिमन्यु कहते हैं कि प्रदेश में भाजपा की विचारधारा के समर्थक तो शुरू से ही रहे हैं लेकिन किन्हीं कारणों से तब नेतृत्व नहीं उभर पाया।

उनका दावा है कि अब लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी ताकत बन कर सामने आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें