फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के लिए थाईलैंड से आ रहे फूल, जानिए क्या है मामला?

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ब्रज में प्रथम आगमन पर स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिस मंच से नरेंद्र मोदी अपनी सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां देश को बताएंगे, उसे खूबसूरत बनाने के लिए देश-विदेश से फूल मंगाए गए हैं। ब्रजभूमि में पैदा होने वाले बेला की खुशबू भी मंच को खास बनाएगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को प्रदेश में पहली जनसभा करने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने ब्रजभूमि में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली को चुना है। यहां पीएम के आगमन को लेकर दिन-रात तैयारियां की जा रही हैं। जिस मंच से प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे, उसे खास बनाया जा रहा है।

30 बाई 20 फुट के इस मंच को सुगंधित फूलों से महकाने की तैयारी है। इसके लिए छह शहरों से स्पेशल फूल मंगाए गए हैं। मंच पर फूल सज्जा का दायित्व संभाले पूर्व सभासद हेमंत अग्रवाल बताते हैं कि थाइलैंड से विशेष तौर पर ऑर्चिट फूल मंगाया गया है। बंगलूरू से मॉर्गेड सहित वहां के कई पुष्प  आ रहे हैं। मंच पर कोलकाता का गेंदा शोभा बढ़ाएगा। ब्रज भूमि का बेला भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम को गर्मी से बचाएंगे दो एसी

मंच निर्माण का काम देख रहे ठाकुर ओमप्रकाश सिंह बताते हैं कि पीएम का मंच फायर प्रूफ है। मौसम को देखते हुए गर्मी से बचाव के लिए मंच पर 5-5 टन के दो एसी लगाए जा रहे हैं। आठ फुट ऊंचाई पर बनने वाले मुख्य मंच को आठ फुट ऊपर ढका गया है।

मंच के सामने बन रहा पंडाल दो लाख स्क्वायर फीट में तैयार हो रहा है। यहां 10 हजार लोगों को कुर्सियों पर बैठने की व्यवस्था होगी। बाकी भीड़ जमीन पर बिछे कॉरपेट पर बैठेगी। भीड़ के लिए भी गर्मी को देखते हुए कूलरों का प्रबंध किया गया है।

पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर तैयार हो रहे मंच के निकट ही पीएमओ कैंप तैयार हो रहा है, जो सीधे पीएमओ से जुड़ा होगा। यहां के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें