फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के कोनों को बुलेट ट्रेन से जोड़ेंगे मोदी!

Sun, 19 Jan 2014 09:58 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने रेलवे को देश के विकास का सबसे ताकतवर माध्यम बताते हुए आज घोषणा की।
विज्ञापन


मोदी ने वादा किया कि उनकी सरकार केन्द्र में आई तो आठ वर्ष में देश के चारों कोनों को बुलेट ट्रेन से जोडा जाएगा।

बचपन में रेल के डिब्बों में चाय बेचने वाले श्री मोदी ने भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा कि जिस प्रकार श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने चार लेन वाले राजमार्ग से जोडने की स्वर्णिम चतुष्पथ योजना से देश के विकास को नई गति दी थी।

उसी प्रकार अगले चुनाव में यदि उनकी सरकार बनी तो वर्ष 2022 में देश की आजादी की हीरक जयंती तक देश के उतर दक्षिण पूर्व पश्चिम के चारों कोनों में द्रुतगामी बुलेट ट्रेन की चतुष्पथ परियोजना क्रियान्वित की जाएगी।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि दुनियां में जापान के विकास की धाक बुलेट ट्रेन ने जमाई थी। फिर हाल ही में चीन ने भी ऐसी बुलेट ट्रेन चलाकर अपने विकास का सिक्का जमाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से देश में रेलवे का उतना विकास नहीं हुआ है जितना होना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि देश में रेलवे प्रौद्योगिकी एवं अन्य पेशागत जरूरतों के लिये कम से कम चार रेल विश्वविद्यालय खोले जाने चाहिये जिनसे पढे नौजवानों को रेलवे में नौकरी दी जाये।

उन्होंने कहा कि रेलवे देश की बहुत बडी ताकत है। इससे विकास को गति मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें