दहशतगर्दों की कमर तोड़ने को मोदी सरकार ने ‘महाप्लान’ तैयार किया है। आतंकियों से जंग को पुलिस तैयार की जा रही है। नए सिरे से ‘वार अगेंस्ट टेरेरिज्म’ की बुनियाद रखने का फैसला हुआ है।
देश भर के इंटेलीजेंट, जांबाज और तजुर्बेकार अफसर इसके लिए चुने गए हैं जिन्हें स्पेशलिस्ट एक्सपलोसिव डिस्पोजल समेत आतंक के बाकी साधनों को खत्म करने का गुरु मंत्र देंगे। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड के अफसरों की ट्रेनिंग कराने के लिए मुरादाबाद की पुलिस अकादमी का चयन हुआ है।
देश के कई राज्यों में आतंकियों ने अपना तगड़ा नेटवर्क बना लिया है। पिछले पांच वर्षों के भीतर बड़े शहरों में धमाके कर एजेंसियों को सीधे चुनौती दी गई। सैकड़ों बेगुनाहों की जान जा चुकी है।