प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को स्वच्छता अभियान के नौ रत्नों में शुमार कर अपने गैर राजनीतिक अभियान में परोक्ष सियासत खेल दी है।
साथ ही उन्होंने मीडिया और सियासी दलों से अपील की है कि वे इस अभियान को राजनीतिक रंग न दें। मोदी के इस कदम ने कांग्रेस को हैरान कर दिया है।
शशि थरूर कांग्रेस के उन नेताओं में से हैं, जो प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी की तारीफ करने में सबसे आगे थे। उनकी तारीफ से कांग्रेस को असहज होना पड़ा था।
उसके बाद कई और नेताओं ने भी मोदी के काम के अंदाज की तारीफ की, लेकिन थरूर बेबाक राय देने वाले पहले नेता थे। थरूर संयुक्त राष्ट्र में काम कर चुके हैं।