फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को सांप्रदायिक बताना, कांग्रेस की कारस्तानीः रामदेव

Tue, 16 Jul 2013 01:42 AM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
योग गुरु बाबा रामदेव ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह कोई 'सांप्रदायिक नेता' नहीं हैं और यह सब मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस का दुष्प्रचार है।
विज्ञापन


रामदेव ने जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'मोदी को सांप्रदायिक नेता कहना गलत है...यह सब कांग्रेस का दुष्प्रचार है...मोदी को घेरने के लिए उनके पास कुछ और है नहीं, इसलिए वे यह सब करते हैं।'

1984 में सिखों के खिलाफ हुए दंगों का जिक्र करते हुए योग गुरु ने कहा, 'हमारे देश में अतीत में कई घटनाएं और दंगे हुए हैं और यह कांग्रेस समेत अलग-अलग सरकारों के कार्यकाल में हुए...इसलिए उन्हें हत्यारा कहना गलत होगा।'
विज्ञापन


मोदी को भ्रष्ट और बेईमान नेताओं से निपटने की ताकत रखने वाला एकमात्र नेता बताते हुए उन्होंने कहा, 'मैंने मोदी को मुद्दों पर आधारित समर्थन दिया है, क्योंकि वह एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो भ्रष्ट और बेईमान लोगों से लड़ने की ताकत और इच्छाशक्ति रखते हैं।'

इससे पहले रामदेव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे से मुलाकात की। हालांकि, बैठक का ब्योरा नहीं पता, लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें