फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अंदाज में होगा मोदी का नामांकन, चेहरे पर मुखौटा, गले में लॉकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के नामांकन जुलूस में शामिल होने वाले युवा अलग अंदाज में नजर आएंगे। बड़ी संख्या में छात्र मोदी टी-शर्ट, टोपी और ब्रेसलेट पहने दिखेंगे। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है।
विज्ञापन


इस बीच बाजार भी मोदी के क्रेज को भुनाने में जुट गया है। यही वजह है कि मोदी के नाम पर लॉकेट, मुखौटे, बटन, की-रिंग, नमो पेन आदि की भरमार हो गई है।

दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल की टोपी और टी-शर्ट भी छाई हुई है। कांग्रेस, सपा और बसपा प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अब सभी की निगाहें मोदी और केजरीवाल के नामांकन पर हैं।

24 अप्रैल को होना है मोदी का नामांकन

मोदी का नामांकन 24 अप्रैल को होना है। इसके मद्देनजर एक तरफ जहां पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, वहीं बाजार भी इस मौके को भुनाने के लिए तैयार है।

सिगरा, रथयात्रा, नई सड़क, दालमंडी, गोदौलिया, चौक सहित अन्य स्थानों पर नरेंद्र मोदी से जुड़ी तमाम सामग्रियां 20 से लेकर दो सौ रुपये तक में मिल रही है।

दुकानदारों की मानें तो मोदी के नामांकन के बाद प्रचार सामग्री की बिक्री में तेजी आने की संभावना है। इस समय सबसे अधिक डिमांड ब्रेसलेट, नमो पेन, मोदी लॉकेट, टी-शर्ट और टोपी की है।

मोदी के नाम पर टैटू बनवा रहे युवा

युवाओं की डिमांड पर वे प्रचार की अलग-अलग सामग्री मंगा रहे हैं। नामांकन के बाद कुछ और आइटम मंगाए जाएंगे।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ अध्यक्ष महेश सिंह मोनू के मुताबिक मोदी के नामांकन जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र नमो टी-शर्ट, टोपी और ब्रेसलेट पहने नजर आएंगे।

नामांकन जुलूस में शामिल होने के लिए युवा मोदी के नाम पर अलग-अलग स्टाइल के टैटू बनवा रहे हैं। सिगरा, रथयात्रा, गोदौलिया सहित शहर में विभिन्न स्थानों पर टैटू बनवाते युवा देखे जा सकते हैं। दुकानदारों ने इसके लिए 100 से 200 रुपये रेट निर्धारित किया है। यही नहीं, रैली के लिए कुछ युवा चेहरे पर भी मोदी का टैटू बनाए नजर आएंगे।

बाजार में मिल रहे सामान और उनकी कीमत

चाबी रिंग ---------- 20 रुपये

नमो पेन ---------- 10 रुपये

मुखौटा ---------- 10 रुपये

ब्रेसलेट ---------- 10 रुपये

मोदी लॉकेट ---------- 150 रुपये
विज्ञापन

मोदी के खर्च पर नजर रखेगी कांग्रेस

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और वाराणसी से प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे में होने वाले खर्च पर नजर रखने के लिए कांग्रेस की एक टीम लगाई गई है।

यह टीम वास्तविक खर्च का आकलन कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) को रिपोर्ट भेजेगी।

मंगलवार को एआईसीसी से जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा को फोन पर मोदी के खर्च पर निगरानी रखने और रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया। जिलाध्यक्ष ने स्वीकार किया कि उन्हें एआईसीसी ने ऐसा करने के लिए कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें