फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमो के साथ मोदी कुर्ते की धूम, अब होगा एक्सपोर्ट

Wed, 18 Sep 2013 11:57 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आधी बांह का कुर्ता, स्टैंडिंग कॉलर तक बटन और कंधों की सिलाई पर नेट की डिटेलिंग। या फिर बटन वाले कफ के साथ पूरी बाजू का कुर्ता। यह गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्रेडमार्क है।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से पीएम पद के दावेदार बनाए गए मोदी का यह परिधान फैशन के गलियारों में मोदी कुर्ता कहा जाता है। यह देश में पहले से रजिस्टर्ड लेबल है।

टीओआई के मुताबिक लेकिन अब यह ब्रांड विदेश जा रहा है, क्योंकि ब्रिटेन, अमेरिका और पूर्वी अफ्रीका में बसे गुजराती समुदाय के बीच इसे लेकर गजब का उत्साह देखा जा रहा है।

150 करोड़ रुपए की क्लोदिंग चेन जेड ब्लू के मालिक बिपिन चौहान ने कहा, "हमारे पास देश में मोदी कुर्ते की रिटेल सेल के ट्रेडमार्क अधिकार हैं।"

बिपिन और उनके भाई बीते दो दशक से मोदी के परिधान बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम पिछले चार साल से इस तरह के कुर्ते बेच रहे हैं, लेकिन तब इन्हें कोई लेबल नहीं दिया गया था।"
विज्ञापन


गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में कंपनी के 18 आउटलेट में मोदी कुर्ता 20 रंगों और 12 स्टाइल में बेचा जा रहा है।

मोदी कुर्ते को लिनेन पोलिएस्टन और लिनेन कॉटन जैसे दो फैब्रिक में बनाया जाता है। चौहान ने कहा, "नेहरू जैकेट की तरह मोदी कुर्ता भी बेहद मशहूर हो गया है।"

चौहान बंधुओं और मोदी की पहचान 1990 से है, जब वह आरएसएस प्रचारक थे और आधी बांह वाले पोलिएस्टर-खादी के कुर्ते पसंद करते थे, क्योंकि उन्हें प्रेस करना आसान रहता था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें