फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन यात्रा से पहले मोदी की इस अदा पर फिदा हुआ चाइना

Tue, 05 May 2015 01:28 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले सप्ताह 14 से 16 मई तक चीन यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ही अंदाज में इसके लिए एक बड़ा स्ट्रोक खेला। उन्होंने सोमवार को चीन की लोकप्रिय सोशल मीडिया वेबसाइट ‘वेयबो’ पर एंट्री करते हुए अपना एकाउंट बनाया।
विज्ञापन


ट्विटर से मिलती-जुलती 50 करोड़ से ज्यादा सदस्यों वाली इस वेबसाइट पर एकाउंट बनाने वाले मोदी पहले भारतीय नेता बन गए। मंडारिन चीनी भाषा में डाली गई अपनी पहली पोस्ट में मोदी ने लिखा, हेलो चीन... वेयबो के माध्यम से चीनी मित्रों से संपर्क के लिए उत्सुक हूं।

वेयबो पर उनके एकाउंट ‘कनेक्ट विद पीएम नरेंद्र मोदी’  के खुलने के पहले घंटे में ही 7,000 से ज्यादा हिट हुए। कई लोगों ने मोदी का वेयबो पर स्वागत किया। बता दें कि चीनी जनता से संपर्क बढ़ाने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून समेत अनेक वैश्विक नेताओं ने वेयबो पर एकाउंट खोला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें