गूगल पर India's first prime minister यानी भारत का प्रथम प्रधानमंत्री सर्च करें तो जवाब आता है-जवाहर लाल नेहरू। हालांकि जवाब के साथ जो तस्वीर आती है, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है।
ये बिलकुल स्पष्ट है कि मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री नहीं हैं। वे वर्तमान प्रधानमंत्री हैं और उनसे पहले 12 प्रधानमंत्री रह चुके हैं। गुलजारी लाल नंदा कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
ज्ञान के लिए गूगल की शरण लेना आम बात हो गई। फिर भी गूगल कभी-कभी ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो 'भयावह' होती हैं।