फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी वीजा आवेदन के लिए मोदी स्वतंत्रः अमेरिका

Wed, 31 Oct 2012 12:02 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोधरा दंगे के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को वीजा देन से इनकार करने वाले अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि मोदी अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन करने को स्वतंत्र हैं। अमेरिका की ओर से यह बयान मोदी का बहिष्कार समाप्ति की घोषणा के कुछ ही दिनों के अंदर आया है।
विज्ञापन


अमेरिका के उप विदेश मंत्री (दक्षिण और मध्य एशिया) रॉबर्ट ब्लैक ने मंगलवार को कहा कि उनके देश का गुजरात के साथ बहुत बढ़िया संबंध हैं। गुजरात अमेरिकी कंपनियों के लिए काफी बड़ा बाजार है। मोदी का जिक्र करते हुए ब्लैक ने कहा कि वह किसी तरह की कल्पना नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि अब मोदी जब चाहें अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पर अमेरिकी कानून के मुताबिक विचार किया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में ब्लैक ने कहा कि वह गुजरात विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव अथवा भविष्य पर किसी तरह की अटकल नहीं लगाना चाहते। इससे उनका कोई लेना देना नहीं है। चुनाव बाद जो भी सत्ता संभालेगा अमेरिका उसी के साथ काम करेगा। गौरतलब है कि हाल में ब्रिटेन को ओर से भी मोदी का बहिष्कार खत्म करने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें