फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को ‘फेंकू’ कहने वाले बधाई के पात्र: दिग्विजय

Fri, 19 Apr 2013 01:18 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह राज्य के विकास के झूठे दावे कर रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी छवि सुधारने के लिए वह पब्लिक रिलेशन कंपनियों का सहारा ले रहे हैं और राज्य के बारे में गलत तथ्यों को पेश कर रहे हैं।

मोदी पर राज्य का पैसा प्रचार में खर्च करने का आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा, ‘आज की दुनिया मीडिया और पब्लिक रिलेशन की है। नरेंद्र मोदी ने पीआर एजेंसी पर 30 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं।
विज्ञापन


राज्य के विकास के बारे में भी वह झूठे दावे कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि मोदी के दावों के उलट देश के न्यूनतम मानव विकास इंडेक्स (एचडीआई) में गुजरात सबसे निचले राज्यों में से एक है। यह राज्य भारी कर्ज के तले भी दबा हुआ है।

दिग्विजय ने यह टिप्पणी एक एनजीओ अनहद के राष्ट्रीय सम्मेलन में कही। मोदी पर व्यंग्य कसते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें बधाई देता हूं, जो मोदी को ‘फेंकू’ कहते हैं। मैं इस बात से हैरान हूं कि वह अपने बारे में कितनी शेखी बघारते हैं।

गुजरात की बजाय महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा एफडीआई देखने को मिल रही है। गुजरात के व्यक्तियों की प्रति व्यक्ति आय भी सबसे ज्यादा नहीं है और न ही वहां कृषि में निवेश को बढ़ावा दिया जा रहा है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुजरात भारी कर्ज में दबा पड़ा है और मोदी कहते हैं कि वह भारत माता का कर्ज चुकाएंगे। दिग्विजय ने बढ़ती ‘फांसीवादी ताकतों’ के प्रति आगाह करते हुए कहा कि अगर यह शक्तियां सत्ता में आई, तो इससे हम सभी प्रभावित होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें