फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के गुप्त मंत्र के आस पास घूमता चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर की तीन सीटों पर होने वाले मतदान से पहले नरेंद्र मोदी के गुप्त मंत्र के बहाने चुनावी बिसात बिछ चुकी है। अलगाववादी भी अवाम में अपना आधार पुख्ता करने के लिए अपने हिसाब से नमो के नाम का इस्तेमाल करने लगे हैं।
विज्ञापन


अलगाववादी गुटों में वर्चस्व की नई जंग छिड़ गई है। क्षेत्रीय दल वोट बैंक पुख्ता करने के लिए नमो विरोध की रणनीति पर चल रहे हैं तो अलगाववादी इसी मंत्र का उपयोग चुनाव बहिष्कार के लिए करना चाहते हैं।

इस सियासत से इतर अवाम का गुस्सा भी स्वाभाविक रूप से प्रकट हो रहा है और उधर, आतंकी अपनी मौजूदगी का अहसास कराने का कोई मौका नहीं चूकते।

नमो मंत्र का ले रहे सहारा

हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी ने नमो द्वारा कश्मीर समस्या पर बातचीत के लिए दो दूत भेजने की बात कहकर अपनी अहमियत का अहसास कराया। साथ ही इशारों में प्रतिद्वंद्वी मीरवाइज उमर फारूक से मोदी के रिश्ते बताकर उनकी जड़ों को हिलाने की भी कोशिश की।

मोदी द्वारा दूत भेजने की बात से भाजपा इनकार कर रही है। मीरवाइज भी इस पर बिफर पड़े हैं। दरअसल हाल के दिनों में उदारवादी हुर्रियत नेता मीरवाइज ने कश्मीर पर अटल बिहारी वाजपेयी की पहल की खुले दिल से सराहना की थी।

वह चुनाव बहिष्कार पर भी नरम दिखे। इससे गिलानी को उन पर हमले का मौका मिला। दरअसल यह अलगाववादियों के बीच वर्चस्व की जंग है जिसमें अब नमो मंत्र का सहारा लिया जा रहा है। सियासी दलों का अलग नमो राग है।
विज्ञापन

आवाम का गुस्सा झेल रहे नेता

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद को कश्मीर में मोदी का अमित शाह कहा तो पीडीपी गुजरात दंगे के दौरान उमर के केंद्रीय मंत्रिमंडल में बने रहने का मुद्दा उठा रही है।

अनंतनाग में 24 अप्रैल को चुनाव है जहां पीडीपी प्रत्याशी महबूबा मुफ्ती और नेशनल कांफ्रेंस के नुमाइंदों को समान रूप से आवाम का गुस्सा झेलना पड़ा है।

कुलगाम में महबूबा के काफिले पर पथराव हुआ तो नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) नेता रियासत सरकार के मंत्री अकबर अहमद लोन पर बांडीपोरा में यही स्थिति झेलनी पड़ी। श्रीनगर में 30 अप्रैल को मतदान है और वहां नेकां नेताओं के घर लगातार हमले हुए। इस जंग में मतदान प्रतिशत घटने के आसार हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें