यह खबर सरकारी कर्मचारियों को मायूस कर सकती है। केंद्र ने साफ कर दिया है कि वह ड्यूटी अवधि में लचीलेपन का विकल्प देने का कोई प्रस्ताव नहीं ला जा रहा।
लोकसभा में केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी है।
ऐसी खबरें थीं कि सरकार उन कर्मचारियों पर काम का बोझ घटाने के लिए प्रस्ताव ला सकती है, जो आधार आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू होने के बाद दफ्तरों में ज्यादा समय तक काम कर रहे हैं।