स्वतंत्रता दिवस के दिन जनता को सस्ते पेट्रोल का तोहफा मिल सकता है। सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल के दाम 2-2.50 रुपये घटाने की तैयारी कर रही हैं, जो इस साल की सबसे बड़ी कटौती हो सकती है।
हालांकि, इस कोशिश में रुपये की कमजोरी बाधा बन सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत को देखते हुए पेट्रोल के कीमतों में कटौती की उम्मीद की जा रही है।