फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर 'अफवाह' फैलाने वाले पर सख्ती करेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर मोदी सरकार की फजीहत करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। मोदी सरकार इस मामले में कार्रवाई करने जा रही है।
विज्ञापन


देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को लेकर फेसबुक पर कई तरह की बातें पोस्ट की थी। इसके बाद राजनाथ सिंह के बेटे के बारे में इस कंटेट को कई लोगों ने शेयर भी किया था।

गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह को लेकर फैलाई गई फेसबुक पोस्ट का पता लगा लिया गया है। यह पोस्ट मनीष कुमार के फेसबुक एकाउंट से शेयर की गई थी।
विज्ञापन


इस पोस्ट को बाद में फेसबुक पर खूब शेयर किया गया था। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक फेसबुक पर इस खबर को पोस्ट करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।। गृह मंत्रालय के लोग अब उस व्यक्ति की पहचान का पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन

फर्जी फेसबुक प्रोफाइल ने उड़ाई गई अफवाह

गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक कुछ दिनों पहले राजनाथ सिंह के पुत्र को लेकर फेसबुक पर कई तरह की अफवाह फैलाई गईं थी। अधिकारियों ने बताया कि जिस फेसबुक प्रोफाइल से विवाद से संबंधित पोस्ट किए गए थे। वह फर्जी फेसबुक प्रोफाइल है।

गौरतलब है कि इकॉनामिक टाइम्स अखबार ने एक खबर छाप कर दावा किया था कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह अपने पुत्र पंकज सिंह को लेकर एक केंद्रीय मंत्री द्वारा अफवाह फैलाए जाने को लेकर पीएम मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के सामने अपना पक्ष रखा है। इस बात से राजनाथ सिंह काफी नाराज थे।

बात में राजनाथ सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अगर उनके परिवार के खिलाफ कोई भी आरोप सिद्घ होता है तो वह राजनीति को ठोकर मार देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें