फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार के इस मंत्रालय को ब्रांड एंबेसडर की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित-आदिवासियों से संबंधित कई योजनाओं केलागू होने मगर चमक बिखरने में नाकामयाब रहने के बाद सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय को एक ब्रांड एंबेसेडर की जरूरत है।
विज्ञापन


इसके लिए उसे ऐसे चेहरे की जरूरत महसूस हो रही है, जिसके सहारे न केवल योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो, बल्कि योजनाएं लागू करने वाले मंत्रालय की भी सकारात्मक पहचान बने।

इस क्रम में मंत्रालय फिल्म जगत, कला या खेल के क्षेत्र में नाम रौशन कर चुकी देश की नामी हस्तियों के बीच से कोई एक चेहरा चुनना चाहता है। ऐसी कोशिश यूपीए सरकार के कार्यकाल में भी हुई थी, जब मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के समक्ष ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव रखा गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों के नामीगिरामी हस्तियों की खोज

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी भी बडे़ दिग्गज से संपर्क नहीं साधा जा सका है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय एससी, एसटी, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग, वरिष्ठ नागरिकों और ट्रांसजेंडर के लिए कई योजनाएं शुरू कर चुका है, तो कई को लागू करने की योजना है।

लेकिन योजनाओं का प्रमोशन अपेक्षा से कम हो पाता है। इसलिए ब्रांड एंबेसडर के जरिए प्रचार-प्रसार को बढ़ाने की कोशिश होगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के सभी मंत्रालय अपने बेहतर प्रदर्शन के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने छवि को निखारने में लगे हुए हैं। यही वजह है कि सामाजिक क्षेत्र के मंत्रालय अगले पायदान पर आने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें