देश में आतंकी खतरों और कंधार विमान अपहरण के अनुभवों से सबक लेते हुए केंद्र सरकार ने विमान अपहरण के लिए मौत की सजा का प्रावधान करने का मन बना लिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को विमान अपहरण से जुड़ी सजा को और कठोर बनाने के साथ ही अपहरण शब्द के अर्थ को विस्तारित करते हुए विमान अपहरण रोधी विधेयक 2014 को मंजूरी दे दी है।
देश में आतंकी खतरों और कंधार विमान अपहरण कांड के अनुभवों के आधार पर सरकार ने अपहरण को हत्या करने के बराबर अपराध की श्रेणी में लाने का फैसला किया है। अपहरण कानून में बदलाव का यह विधेयक संसद के चालू सत्र में ही पेश किया जाएगा।