फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के मंत्री बोले, 'मोदी कुएं के मेंढक नहीं'

Fri, 21 Aug 2015 08:02 AM IST
एजेंसी/हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के टूरिस्ट पीएम वाले आरोप के जवाब में केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकैया नायडू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुएं के मेंढक नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि क्या उनसे कुएं का मेंढक बनने की उम्मीद की जा रही है, जो एक जगह रहता है।
विज्ञापन


वेंकैया, कांग्रेस की ओर से प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर लगाए जाने वाले आरोपों का जवाब दे रहे थे। बुधवार को कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी को ‘टूरिस्ट पीएम’ करार देते हुए कहा था कि उन्हें विदेश में भाषण देने की फुर्सत है लेकिन लोकसभा में आने की नहीं।

नायडू ने कहा कि देश धीमी विकास दर, कमजोर रुपये और राजकोषीय घाटे जैसे हालातों का सामना कर रहा है और यह सब पिछली यूपीए सरकार की ओर से मोदी सरकार को विरासत में हासिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवजह कांग्रेस कर रही आलोचना

हालात ऐसे हैं कि भारत को अन्य देशों का प्रतिस्पर्द्धी बनाए रखने के लिए जोरदार कदम उठाने जरूरी हो गए हैं। मोदी देश की मौजूदा स्थिति में सुधार ला रहे हैं।

उनकी कोशिश को पूरी दुनिया में तारीफ मिल रही है। आज की तारीख में अमेरिका के राष्ट्रपति, मोदी की तारीफ में हस्ताक्षर युक्त लेख लिख रहे हैं।

रूस के राष्ट्रपति उन्हें लोकनायक बता रहे हैं और संयुक्त अरब अमीरात के युवराज प्रोटोकॉल की परवाह किए बगैर हवाईड्डे पर उनका स्वागत कर रहे हैं।

इससे साफ हो गया है कि मोदी को दुनिया किस नजर से देख रही है। लेकिन कांग्रेस के लोग बेवजह की आलोचना में लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें