फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम का दावा- पाक में दाऊद से मिले मोदी, केंद्र सरकार ने नकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खान के दावों को झूठा और आधारहीन बताया है कि अपनी लाहौर दौरे के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से मिले थे।
विज्ञापन


एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘मीडिया में कहीं-कहीं ऐसे बयान आ रहे हैं कि मुंबई सीरियल ब्लास्ट का मुख्य आरोपी 25 दिसंबर को लाहौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच हुई बैठक के दौरान मौजूद था। यह बयान आधारहीन, निर्मूल और पूरी तरह गलत हैं।’

भाजपा ने तो इस मामले पर हमला बोला ही है एक कांग्रेस प्रवक्ता ने भी इस बयान को महत्वहीन बताया और कहा कि इस बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता। भाजपा के सुधांशु मित्तल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से तत्काल आजम खान को निकालने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने दावा किया था कि पाकिस्तान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंद कमरे में नवाज शरीफ, उनकी पत्नी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम से बात की थी। उनके पास इसके सुबूत हैं।

आजम ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली यह सरकार जनता की नहीं है बल्कि डील (समझौते) की सरकार है। मोदी की पाकिस्तान यात्रा एक उद्यमी के दबाव में हुई थी। पीएम ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे को विकास के लिए नहीं, व्यापारिक समझौतों के लिए भारत बुलाया था।

आजम ने कहा कि मुल्क के बादशाह ने पाक के प्रधानमंत्री को पश्मीना की शाल व मलीहाबादी आम भेजा था। बदले में उन्होंने ने मोदी के लिए सींक कबाब भेजा। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी इंटेलीजेंस के क्लियरेंस के बगैर दुश्मन देश गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें