हैदराबाद विश्वविद्यालय के पीएचडी का एक छात्र शनिवार दोपहर के बाद से लापता है। दित्ती सुरेश नामक यह युवक रोहित वेमुला का करीबी दोस्त था और अंबेडकर छात्र संगठन से जुड़ा हुआ था।
केरला के तिरुवनंतपुरम का रहने वाला 28 वर्षीय सुरेश हाल ही में आत्महत्या करने के बाद चर्चा में आए रोहित का करीबी दोस्त था। सुरेश को मेडिकल जांच के लिए विश्वविद्यालय के ही हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया गया था जो शनिवार की दोपहर अचानक से कहीं लापता हो गया।
रोहित की मौत के बाद सुरेश विरोध प्रदर्शन करने वाले सक्रिय छात्रों में से एक था। उसके लापता होने की घटना पर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों का कहना है कि सुरेश तनाव में था और वह पिछले कुछ महीनों से मनोवैज्ञानिक समस्यों से परेशान था।