नौकरशाही की लालफीताशाही खत्म करने की कोशिश में जुटी मोदी सरकार ने इस ओर एक और कदम बढ़ाया है।
पहले कागजात को राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराने की बाध्यता खत्म करने के बाद नई सरकार ने नौकरशाही की आचरण नियमावली में परिवर्तन कर दिया है। नई सरकार ने ऑल इंडिया सर्विसेज रूल्स 1968 में संशोधन कर नौकरशाही के लिए 17 नए मानक जोड़ दिए हैं।