प्रधानमंत्री आवास में आयोजित होने वाली पार्टियों में शराब और मांसाहार पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। टीवी चैनल आईबीएन7 के अनुसार सरकार ने प्रधानमंत्री आवास पर होने वाली पार्टियों में शराब और नॉन वेज नहीं परोसने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वेजिटेरियन हैं और अल्कोहल भी नहीं लेते। लेकिन शपथ ग्रहण्ा समारोह में बुलाए गए विदेशी मेहमानों के लिए दी गई पार्टी में नॉनवेज शामिल किया गया था।
प्रधानमंत्री आववास की पार्टियों में शराब और नॉन वेज बैन होने से पहले गुजरात के पलीताणा में कुछ समुदाय के लोगों की मांग पर स्थानीय प्रशासन ने मांस की बिक्री और उत्पादन पर रोक लगाने का फैसला लिया था।
इतना ही नहीं देश को नशा और मांसाहार मुक्त बनाने के कदम में केरल सरकार ने भी अधिकांश इलाकों में शराब की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला लिया था।
हालांकि मांसाहार और शराब का सेवन करने वाले लोगों सरकार के इन फैसलों को ठीक नहीं बताया तो वहीं शराब और मांसाहार पर रोक लगाने की मुहिम चलाने वाले संगठन और लोग सरकार के इन फैसलों से काफी खुश नजर आ रहे हैं।