फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवरों-चपरासियों को मोदी का कीमती तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात सरकार के मुखिया रहते समय उनकी गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों और चपरासियों को उनकी बेटियों की शिक्षा के लिए अपनी निजी बचत से 21 लाख रुपये दिए है।
विज्ञापन


एक ट्वीट में मोदी ने लिखा है कि लड़कियों को शिक्षित करना एक मुद्दा है, जिससे वह जुड़े हुए हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि एक मुख्यमंत्री के तौर पर मैंने गुजरात में कन्या केलावनी अभियान को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन

बेटियों को सशक्त बनाने के लिए द‌ी रकम

गुजरात छोड़ने से पहले मैंने गुजरात सरकार के साथ काम करने वाले ड्राइवरों और चपरासियों को 21 लाख रुपये दिए। एक दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा कि यह छोटा सहयोग उस कोष का हिस्सा है जो भविष्य में बेटियों को सशक्त बनाने के लिए बढ़ेगा।

मोदी के इस तोहफे के बाद ड्राइवर और चपरासी काफी खुश दिखाई दे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें