फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के फैन ने ‘हैक’ की गुजरात सरकार की साइट

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात सरकार समर्थित एक वेबसाइट को मंगलवार को हैक कर लिया गया और उसके होम पेज पर राज्य के मुख्यमंत्री व भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की बड़ी सी तस्वीर अपलोड कर दी गई।
विज्ञापन


‘स्पाइडर’ नाम के इस हैकर ने खुद को मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक बताया है।

उसने होम पेज पर लगी फोटो पर लिखा है, ‘नरेंद्र मोदी फैन, हैकर स्पाइडर, यू आर नेक्सट पीएम’। वेबसाइट www.gujaratitdirectory.com गुजराती आईटी इंडस्ट्री की डायरेक्टरी है, जिस पर सभी बड़ी आईटी व कम्युनिकेशन फर्मों के पते व फोन नंबर उपलब्ध हैं।
Trending Videos

सोशल मीड‌िया में पोस्ट करते समय रहे सावधान

अगर आप भी सोशल मीडिया में सक्रिय हैं तो अपनी जानी-अनजानी गलती के लिए परेशानी में पड़ सकते हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर किए जाने वाले अभद्र पोस्ट को लेकर होने वाली परेशानी से इतर अगर आपने ऐसे पोस्ट को शेयर किया या फिर उसे जायज ठहराया तो भी कानून के मुताबिक आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

कांग्रेस उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री कोडिउकुनिल सुरेश की शिकायत पर विचार कर रहे प्रशासन ने इस बात को स्पष्ट किया है।
विज्ञापन

कुप्रचार की कोश‌िश

मावेलिक्कारा सीट से चुनाव लड़ रहे सुरेश ने कहा है कि सोशल मीडिया पर एक फर्जी और धुंधली तस्वीर के जरिए उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।

इस शिकायत पर विचार करने वाले जिलाधिकारी एन. पद्मकुमार ने कहा कि तस्वीर को न केवल पोस्ट करने वाले बल्कि इसे शेयर करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें