फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव और जगदंबिका भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव का शंखनाद होने के साथ ही नेताओं के पाला बदलने का खेल भी शुरू हो चुका है। छोटे नेताओं से लेकर बड़े-बड़े दिग्गज तक अपने-अपने हिसाब से अपनी जगह सुरक्षित कर रहे हैं।
विज्ञापन


टिकटों के लिए मची मारामारी के बीच 'आया राम-गया राम' भी चर्चाओं में हैं। कोई झोली में आया टिकट लौटाकर पाला बदल रहा है तो कोई टिकट की आस लिए दूसरे पाले में छलांग लगा रहा है।

आखिर पाला बदलें भी क्यों ना...सवाल सियासी साख का जो है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में दो ऐसे नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की, जिनके आने की उम्मीद तक किसी को नहीं थी।
विज्ञापन

कांग्रेस के दिग्गज नेता ने थामा भाजपा का दामन

बुधवार को कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा। वरिष्‍ठ नेता जगदंबिका पाल कांग्रेस से वर्षों पुराना नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

जगदंबिका पाल ने कांग्रेस की सदस्यता से कुछ दिन पहले ही इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि पाल राहुल गांधी की नीतियों से नाराज चल रहे थे। वे यूपी के डुमरियागंज से सांसद हैं।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पाल के पार्टी में आने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जगदंबिका पाल कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे हैं और उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

सपा को छोड़ भाजपा के हुए राजू

जगदंबिका पाल के साथ ही मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए। राजू इससे पहले सपा के टिकट पर कानपुर से लोकसभा प्रत्याशी थे।

राजू ने सपा की आलोचना करते हुए पिछले दिनों लोकसभा का टिकट लौटा दिया था। उनका आरोप था कि कानपुर में पार्टी के कार्यकर्ता उनकी मदद नहीं कर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि राजू देश के जाने-माने कलाकार हैं। उनके आने से पार्टी और कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें