फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब UK में 'नमो-नमो', ब्रिटेन में चली 'मोदी एक्सप्रेस'

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने ब्रिटेन के दौरे पर जा रहे हैं। उनके दौरे से पहले वहां 'मोदी एक्सप्रेस' बस सर्विस का आगाज हुआ है।
विज्ञापन


भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के मद्देनजर इस सर्विस की शुरूआत की है। 'मोदी एक्सप्रेस' का पहला स्टॉप वेम्बलेय का इलिंग रोड होगा। इसे 'छोटा भारत' के नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद ट्रफलगार स्क्वेयर होगा।

'यूके वेलकम्स मोदी' आयोजक संस्था से जुड़ी मयूरी परमार ने बताया कि हमने भारत में 'चाय पे चर्चा' देखी थी अब हम यूके में 'बस पे चर्चा' पर आयोजन करेंगे।

करीब 400 संस्थाओं ने 'वेलकम पार्टनर' के तौर पर रजिस्ट्रेशन कराया है। साथ ही मोदी के स्वागत समारोह को ओलंपिक स्टाइल में करने की योजना है। ये आयोजन 13 नवंबर को वेम्बले स्टेडियम होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी

लॉर्ड डॉलर पोपट, जिन्होंने नारियल तोड़ कर पारंपरिक तरीके से बस सर्विस का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बस सर्विस से साफ है कि कैसे भारत और यूके के लोग सकारात्मक सोच के साथ एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के नवंबर में होने वाले दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं, हम इस कोशिश में हैं कि हमारी संस्था से जुड़े लोग उनके समर्थन के लिए आगे आएं।

ब्रिटेन में सबसे ज्यादा समय से पार्लियामेंटेरियन रहे भारतीय मूल के कीथ वाज ने लोगों को उत्साहित करते हुए उन्हें 'मोदी एक्सप्रेस' में ज्यादा से ज्यादा सहयोग की अपील की है।

'यूके वेलकम्स मोदी' कार्यक्रम में करीब 60 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। वेम्बले स्टेडियम में होने वाले आयोजन के टिकट भी आने वाले हफ्तों में बुक होने लगेंगे।

'मोदी एक्सप्रेस' बस के कॉर्डिनेटर नितिन पलन ने बताया कि हमारी वेबसाइट अगले हफ्ते लाइव हो जाएगी। इसके बाद लोग इस बस का टिकट बुक करा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें