गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की कुशलक्षेम पूछी, तो सियासी जमीन पर हलचल मच गई।
ज्ञात हो कि बीती रात राजद प्रमुख लालू यादव एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे, जिससे उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा था।
लालू प्रसाद के सिर और चेहरे पर उस समय चोटें आई थीं, जब उनकी कार का सामने का शीशा टूट गया और इसके टुकड़े उनके चेहरे और सिर में जा लगे।
जैसे ही यह खबर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को मालूम हुआ तो उन्होंने ट्वीट किया कि आज सुबह लालूजी से बात कर शुक्रवार को हुए हादसे के बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। उम्मीद करता हूं कि वे जल्द स्वस्थ हों।
हालांकि मोदी द्वारा लालू यादव के हाल-चाल पूछने के लिए किए गए फोन को औपचारिक माना जा सकता है, लेकिन मोदी के कट्टर विरोधी नीतीश के राज्य में विपक्षी दल के मुखिया से मोदी की गलबहियों ने नीतीश की नींदे उड़ा दी हैं।
उधर, बिहार भाजपा नेता गिरिराज ने कहा है कि इसका कोई गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए, क्योंकि नरेन्द्र मोदी ने महज औपचारिक हाल-चाल जानने के लिए लालू यादव को फोन किया था, जो आजकल के राजनीतिनक दलों में खत्म होती जा रही है