फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, जीत के बाद क्या बोले पीएम मोदी?

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के नतीजों पर सोशल मीडिया में कुछ मशहूर हस्तियों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। सोशल मीडिया पर बीजेपी और मोदी समर्थकों में जमकर उत्साह दिखा। दिन भर चुनावों को लेकर ट्रेंड बने और बदलते रहे। इन्हीं ट्रेंड में विपक्षी नेताओं की खिंचाई भी की गई।
विज्ञापन


कई दिग्गज नेता सोशल मीडिया से गायब दिखे वहीं दूसरी ओर कई नेताओं ने बीजपी की जीत पर मोदी पर और भारतीय जनता पार्टी को बधाई दी।

अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि दोनों राज्यों में हमारी जीत यह साबित करती है कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।

योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया कि नतीजों के बाद क्या अब बीजेपी में इतनी हिम्मत है कि वो दिल्ली में चुनाव लड़े? उम्मीद तो है।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं इसलिए और भी ज्यादा खुश हूं कि मध्यप्रदेश के कई लोगों ने अपना सहयोग देकर इस विजय की मिठास और बढ़ाई।
विज्ञापन

ऐतिहासिक जीत की बधाई

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह और बीजेपी के सभी समर्थकों को हरियाणा और महाराष्ट्र में ऐतिहासिक जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई।

राजस्थान की मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं महाराष्ट्र और हरियाणा के सभी लोगों को शुभकामनाएं देती हूं। चुनावों के यह नतीजे हमारे लिए एक और मील का पत्थर साबित होगा।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के लोगों को मेरा शुक्रिया। हम महाराष्ट्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। और हम महाराष्ट्र को ऐसा बनाएंगे कि दुनिया इस पर गर्व करेगी।

My gratitude to the people of Maharashtra. We are committed to Maharashtra's progress & creating a Maharashtra the world will be proud of.— Narendra Modi (@narendramodi) October 19, 2014
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें