फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी बोले मैं पीएम के घर पैदा नहीं हुआ, दिया हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालघर में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस मौके पर मोदी के निशाने पर एक बार फिर से कांग्रेस और एनसीपी रहे। इसके साथ ही मोदी ने अपनी सरकार के अब तक किए गए कामों का ब्यौरा भी जनता के सामने पेश किया।
विज्ञापन


पालघर में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राज्य की कांग्रेस-एनसीपी पर जमकर हमले किए। मोदी ने कहा कि उन्होंने स्कैम महाराष्ट्र बनाया।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अब तक के कार्यकाल का हिसाब भी पेश किया। साथ ही उन्होंने जनता को बताया उन्होंने कौन-कौन से काम किए हैं। इस मौके पर भी मोदी कांग्रेस को घेरने से पीछे नहीं रहे।

पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस देश में 60 साल तक राज किया लेकिन कभी किसी बात का हिसाब जनता को नहीं दिया। वहीं वे मुझसे हिसाब मांग रहे हैं।"

मोदी ने आगे कहा, "मैं प्रधानमंत्री के घर पैदा नहीं हुआ, लेकिन मैं सभी को जवाब देने के लिए तैयार हूं और पल-पल का हिसाब दूंगा।" इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए कामों फेहरिस्त जनता के सामने पेश की।
विज्ञापन

विज्ञापन

मोदी ने अपने कार्यों का हिसाब दिया

मोदी ने बताया कि उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले अगर किसी मुद्दे पर विदेशी नेता से बात की तो वह भारत के मछुआरों का मुद्दा था। पाकिस्तान से इस बारे में बात की और सैकड़ों मछुआरों को पाकिस्तान की जेलों से छोड़ा गया। हमने 50 से ज्यादा नावें छुड़ाईं।

मोदी ने बताया कि 10 साल में पहली बार हुआ जब पाकिस्तान ने 200 मछुआरों को रिहा किया है। इराक की लड़ाई का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि उनकी सरकार ने वहां फंसी केरल की नर्सों को सुरक्षित वापस लाने में जरूरी कदम उठाया।

मोदी ने कहा, "केरल की गरीब परिवार की बेटियां इराक में सेवा का काम करती थीं। वे बेटियां आतंकियों के कब्जे में थीं। हमने उन पर खरोंच नहीं आने दी, सुरक्षित घर लेकर आए।"

इसके साथ ही मोदी ने जन धन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि हमने उन हजारों ऐसे लोगों के बैंक खाते खुलवाए जिनके पास जमा कराने के लिए पैसा तक नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें