फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के मंत्री बोले, मोदी भारत को हिंदू राष्ट्र बना देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवा सरकार के मंत्रियों के बेतुके बयानों ने खासा विवाद खड़ा कर दिया है। इस कड़ी में ताजा विवाद राज्य सरकार के मंत्री दीपक धावलिकर के बयान से पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को एक हिंदू राष्ट्र में तब्दील कर देंगे।
विज्ञापन


धावलिकर ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक हिंदू राष्ट्र के तौर पर विकसित हो जाएगा। ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री इस दिशा में जरूर काम करेंगे।

धावलिकर के इस बयान से पहले राज्य सरकार के मंत्री और उनके भाई ने गोवा के समुद्र तटों पर बिकनी पहनने पर रोक लगाने की मांग कर हलचल मचाई थी।
विज्ञापन

बिकनी को लेकर दिया था बयान

धावलिकर ने यह विवादास्पद बयान आम चुनाव में भाजपा की जीत पर विधानसभा में मोदी को बधाई देने के लिए लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान दिया। धावलिकर भाई यानी सुदीन और दीपक धावलिकर महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के विधायक हैं। यह पार्टी मनोहर पार्रिकर सरकार में शामिल है।

गोवा के परिवहन मंत्री सुदीन धावलिकर ने कुछ दिन पहले कहा था कि राज्य के समुद्र तटों पर बिकनी पहनना प्रतिबंधित कर देना चाहिए। इससे पहले उन्होंने कहा था कि आजकल युवा लड़कियां छोटे कपड़े पहन कर पब जा रही हैं। यह गोवा की संस्कृति के खिलाफ है। बाद में दबाव बढ़ने पर उन्होंने यह बयान वापस ले लिया था। गोवा के राजस्व का बड़ा हिस्सा पर्यटन से आता है। राज्य में हर साल लाखों विदेशी पर्यटक आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें