फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा बाजार में सब पर भारी पड़ रहा है 'मोदी बम'

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों के बीच मोदी की कितनी लोकप्रियता है यह किसी से दबी छुपी बात नहीं है। और बात अगर दिवाली की करें तो मोदी के चाहने वालों के लिए यह त्योहार और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। इस बार दिवाली को खास बनाने के लिए मार्केट में प्रधानमंत्री मोदी के नाम से 'मोदी बम' बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन


देश की कई शख्सियतों के नाम पर बिक रहे इन पटाखों में मोदी के अलावा बॉक्सिंग स्टार मैरी कॉम, कॉग्रेस लीडर प्रियंका गांधी और कई बॉलीवुड स्टार के नाम पर भी पटाखे बेचे जा रहे हैं।

लेकिन यदि बात अगर लोकप्रियता की हो तो लोगों में मोदी बम को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह है। इसीलिए मोदी बम की कीमत भी सबसे ज्यादा है।

दिवाली में मोदी फ्लावर पॉट जहां 1000 रुपये का एक पीस मार्केट में उपलब्ध है वहीं मोदी के नाम पर रॉकेट, स्पार्कल्स, बुलेट बम और क्लासिकल बम भी मौजूद हैं।
विज्ञापन


मोदी बम जहां 500 रुपये में 12 पीस मिलगें। वहीं मोदी के नाम से बिक रहे रॉकेट की कीमत भी आसमान छू रही है। कटरीना, अक्षय के नाम से बिक रहे पटाखों के दाम भी कम नहीं है। कटरीना स्पार्कल्स 100 रुपये में 2 और अक्षय कुमार रॉकेट 75 रुपये का एक पीस मिलेगा।
विज्ञापन

मंगलयान के नाम पर रॉकेट

पटाखों की पैकिंग भी दिलचस्प तरह से की जा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार मोदी के पटाखों में मोदी की तस्वीर लगा कर 'सौहार्द का पटाखा' के नाम से मोदी बम बेचा जा रहा है।

इसके अलावा मोदी मंगलयान के नाम से रॉकेट भी बेचे जा रहे हैं जिसपर मंगलयान की तस्वीर लगाई गई है।

इसके अलावा चुनावों की तरह पटाखों के बजार में भी मोदी बाकी लोगों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। पिछली बार मार्केट में जहां राहलु गांधी के नाम से बम बिके थे वे इस बार नदारद हैं। इसके अलावा प्रियंका गांधी के नाम से भी जो पटाखा मार्केट में बेचा जा रहा है वह फुलझड़ी है। हालांकि इस बार इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है वह है 'केजरीवाल बम' का।

तस्वीर-टाइम्स ऑफ इंडिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें