फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को रुपये नहीं, केवल कुर्सी की चिंता: मोदी

Tue, 20 Aug 2013 10:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रुपये की गिरावट रोकने में नाकाम सरकार पर तीखे वार किए हैं। उन्होंने कहा है कि  सरकार को न तो अर्थव्यवस्था की चिंता है और न गिरते रुपये की। उसे सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि रुपया पिछले तीन महीने से लगातार गिरता ही जा रहा है। लेकिन इस दौरान इसने इसे मजबूत करने का कोई कदम नहीं उठाया है। अगर रुपया इसी तरह गिरता रहा तो दूसरे देश भारत की कमजोरी का फायदा उठाने लगेंगे।

बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जाने वाले मोदी ने मौजूदा केंद्रीय नेतृत्व को दिशाहीन करार दिया।

उन्होंने कहा कहा देश की अर्थव्यवस्था की ऐसी दुर्दशा की शायद ही उम्मीद की गई थी लेकिन जब ऐसे माहौल में नेतृत्व दिशाहीन हो जाए तो हताशा और बढ़ जाती है। इस हालत में भी सरकार ने लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए कुछ भी नहीं किया है।
विज्ञापन

 
मोदी ने महंगाई पर काबू न पाने के लिए भी सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल से हम हर तीन महीने पर यह सुनते आ रहे हैं कि कीमतों पर लगाम लगेगी और महंगाई काबू में आ जाएगी लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें