फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के समर्थन में उतरीं आडवाणी की बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकृष्ण आडवाणी को भले ही नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने पर ऐतराज रहा हो, लेकिन उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ऐसा नहीं सोचतीं।
विज्ञापन


नई दिल्ली संसदीय सीट के लोधी इस्टेट में अपना वोट डालने पहुंची प्रतिभा आडवाणी ने जमकर नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधे।

प्रतिभा का मानना है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री बनेंगे और देश के विकास के लिए यह अच्छा होगा।

'चुनावों के बाद दिखेगा देश में बदलाव'

प्रतिभा ने कहा कि चुनावों के बाद देश के लोगों को बदलाव देखने को मिलेगा। प्रतिभा नई दिल्ली संसदीय सीट के लोधी इस्टेट में अपना वोट डालने पहुंची थी।

उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं है कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे और देश के लिए यह अच्छा ही होगा। इन चुनावों में भाजपा केंद्र में सरकार बनाने जा रही है।’

प्रतिभा ने कहा कि देश के लोग स्थाई सरकार के लिए भाजपा की ओर देख रहे हैं।

'आप की लोकप्रियता में गिरावट आई'

प्रतिभा ने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि देश को एक स्थाई सरकार मिले और इसी के लिए मैंने आज वोट किया। मुझे पूरा यकीन है कि भाजपा को 272 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।’

प्रतिभा आडवाणी ने यूपीए सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, ‘आज भ्रष्टाचार सबसे बड़ा मुद्दा है। पिछले कुछ साल में देश में जबरदस्त भ्रष्टाचार हुआ है। दादा (आडवाणी) ने इसके खिलाफ कई अभियान चलाए और काले धन के खिलाफ उन्होंने जन चेतना यात्रा भी निकाली।’

आम आदमी पार्टी के बारे में उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने भले ही दिल्ली विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन पिछले कुछ महीनों में उनकी लोकप्रियता में गिरावट आई है।
विज्ञापन

आडवाणी भी बदल चुके हैं मोदी पर अपना रुख

भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी का मोदी के साथ तालमेल बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा है और उन्होंने मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का विरोध भी किया था।

हालांकि खुद आडवाणी ने बीते दिनों कहा था कि उन्होंने किसी भी चुनाव को किसी पीएम उम्मीदवार से इस कदर प्रभावित होते हुए नहीं देखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें