फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनियाभर में टॉप टेन में मोदी और गांधी, मामला है कुछ खास

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के एक नये सर्वे के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के दसवे सबसे अधिक सराहे जाने वाले व्यक्ति हैं। इसमें शीर्ष स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला हैं।
विज्ञापन


महात्मा गांधी सबसे अधिक सराहे जाने वाले व्यक्तियों में चौथे स्थान पर हैं। इस सर्वे में 125 देशों के 285 शहरों के 1,084 लोग शामिल हुए थे।

डब्ल्यूईएफ ग्लोबल शेपर्स सालाना सर्वे 2015 के अनुसार,  मंडेला के बाद दूसरे स्थान पर पोप फ्रांसिस हैं।
विज्ञापन

जानिए कौन है किस नंबर पर

इस सूची में शामिल अन्य व्यक्तित्वों में टेसला मोटर्स के सीईओ एलॉन मस्क (तीसरा स्थान), माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स (पांचवां स्थान), अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा (छठा स्थान), वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचार्ड बार्सन (सातवां स्थान), एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स (आठवां स्थान) और नोबेल विजेता मोहम्मद युनुस (नौवां) शामिल हैं। इस सूची में ग्यारहवें स्थान विख्यात अमेरिकी निवेशक वारेन बफे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें