पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित कालियाचक थाने को आग लगाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि ऐसी ही एक घटना बीरभूम जिले में हो गई।
शुक्रवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने जिले के स्थानीय थाने में आग लगा दी। भीड़ के गुस्से को देखते हुए मयूरेश्वर थाने के ओसी समेत तमाम पुलिसकर्मी थाने से भागकर पुलिस बैरक में चले गए।
उसके बाद लोगों ने पहले थाने में जमकर तोड़फोड़ मचाई और फिर वहां आग लगा दी। मालदा जिले के कालियाचक थाने में हुई आगजनी के बाद यह 12 दिनों के भीतर ऐसी दूसरी घटना है।