आगामी लोकसभा चुनाव को देखते महाराष्ट्र में सियासी जंग के लिए मैदान सजना शुरू हो गया है। ऐसे में एक दूसरे को पटखनी देने के लिए धुरंधर खिलाड़ी नए-नए दांव-पेंच आजमा रहे हैं।
इस कड़ी में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने बीजेपी पर नरमी और शिवसवेना पर गरमी दिखाई है। राज ठाकरे ने इसके लिए खास रणनीति बनाई है।
इसके तहत मनसे, शिवसेना के सभी उम्मीदवारों के खिलाफ प्रत्याशी उतारेगी। वहीं बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ कोई प्रत्याशी उतारने से परहेज करेगी।