फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज ठाकरे की इस चाल से बीजेपी खुश, तिलमिलाएगी शिवसेना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते महाराष्ट्र में सियासी जंग के लिए मैदान सजना शुरू हो गया है। ऐसे में एक दूसरे को पटखनी देने के लिए धुरंधर खिलाड़ी नए-नए दांव-पेंच आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


इस कड़ी में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने बीजेपी पर नरमी और शिवसवेना पर गरमी दिखाई है। राज ठाकरे ने इसके लिए खास रणनीति बनाई है।

इसके तहत मनसे, शिवसेना के सभी उम्मीदवारों के खिलाफ प्रत्याशी उतारेगी। वहीं बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ कोई प्रत्याशी उतारने से परहेज करेगी।
Trending Videos

'मनसे की रडार पर शिवसेना'

एमएनएस के विधायक ने बताया, 'हमलोग शिवसेना प्रत्याशियों ‌के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। शिवसेना हमारी रडार पर है।'

उन्होंने बताया क‌ि पार्टी की लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट रविवार को पार्टी की मीटिंग में घोषित की जाएगी। पार्टी महाराष्ट्र में 15-20 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।

इससे पहले भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे की सोमवार को हुई सियासी मुलाकात ने महाराष्ट्र के चुनावी समर में नया मोड़ ला दिया था। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं।
विज्ञापन

शिवसेना को बीजेपी-मनसे का मेलजोल पसंद नहीं

एनडीए की प्रमुख घटक दल और भाजपा की सहयोगी शिवसेना जहां इस मेल मिलाप से खफा थी। शिवसेना के लिए यह लोकसभा चुनाव बेहद अहम हैं क्योंकि इस बार पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे नहीं है।

पार्टी पहली बार उनके नेतृत्व के बगैर लोकसभा चुनाव में उतर रही है। उद्धव ठाकरे के लिए यह अग्निपरीक्षा है। अत: शिवसेना इस पूरे चुनाव में फूंक फूंक कर कदम रखना चाहती है ताकि उसकी सीटें और साख दोनों बची रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें