फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज ठाकरे की पत्नी को कुत्ते ने चेहरे पर काटा, लगे 65 टांके

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे को मंगलवार को उनके ही पालतू कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने से शर्मिला के चेहरे पर काफी घाव हो गया। उन्हें तत्काल हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद शर्मिला के चेहरे पर 65 टांके लगाए गए हैं। राज ठाकरे के घर कृष्ण कुंज में जेस व बांड नामक दो पालतू कुत्ते हैं। इसमें से बांड ने उनकी पत्नी को काटा। राज ठाकरे इन दोनो कुत्तों को घर के सदस्य के रूप में मानते हैं और उनके साथ खेलते भी हैं।

इन दोनो कुत्तों के लिए नीचे की मंजिल पर ही अलग रहने की व्यवस्था की है। कुत्तों को ट्रेनिंग देने के लिए प्रशिक्षक भी रखा है।
विज्ञापन

चेहरे की हुई प्लास्टिक सर्जरी

हिंदुजा अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन अनिल टिम्बरवाला ने बताया कि कुत्ते ने इतनी जोर से शर्मिला के चेहरे पर काटा था कि उसके दांत लगभग चेहरे की हड्डियों को छू गए थे। उनके चेहरे से लगातार खून बह रहा था जिसके वजह से हमें तुरंत टांके लगाने पड़े।

शर्मिला के चेहरे पर इतने टांके लगाए जाने के बाद उनके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी भी करनी पड़ी। हालांकि, डाक्टरों के मुताबिक अपनी हालत स्थिर है। बताय जाता है कि शर्मिला का भी उस कुत्ते से बेहद लगाव था लेकिन उसने अचानक उन पर हमला क्यों किया इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है।

इस संकट की घड़ी में पूरा ठाकरे परिवार शर्मिला के साथ खड़ा नजर आया। राज ठाकरे का बेटा अमित और बेटी उर्वशी लगातार अपने मां के साथ ही रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें