फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MLA ने पकड़ा पूर्व सांसद का पल्लू, बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के सिवनी में किसानों को फसल बीमा की राशि के वितरण कार्यक्रम में मंच पर एक निर्दलीय विधायक के पूर्व महिला सांसद का पल्लू पकड़ने का मामला सामने आया है।  
विज्ञापन


सारा विवाद तब खड़ा हुआ जब सिवनी के निर्दलीय विधायक दिनेश पूर्व महिला सांसद नीता पटेरिया के पल्लू से हाथ पोंछते हुए कैमरे में कैद हो गए।

इस मामले पर काफी विवाद होने पर विधायक दिनेश ने इसे देवर भाभी का मजाक बताया। उनका कहना था कि वे हमारी भाभी हैं और हम उनसे मजाक कर रहे थे कि आपने हमसे इतना काम कराया तो आप ही के पल्लू से हाथ पोंछ लेते हैं। दिनेश राय का कहना है कि इस मामले को बेकार तूल दिया जा रहा है जबकि यह आपसी मजाक की बात थी।
विज्ञापन

महिला सांसद ने दी नसीहत

इस पूरे मामले पर नीता पटेरिया ने दिनेश राय को मंच की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी। पूर्व महिला सांसद को जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री और बीजेपी के जिलाध्यक्ष से कर दी थी।

उन्होंने इस पूरी घटना पर आपत्ति जताई और कहा कि मंच पर बिल्कुल पता नहीं चलता है कि आपके पीछे कौन क्या कर रहा है। हमें मंच की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होने कहा कि दिनेश राय भले ही हमें भाभी मानते हों या यह किसी तरह का मजाक हो, इसके बावजूद हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए वे कहां और किस पद पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें