फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने आई आसाराम पर आरोप लगाने वाली लापता महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
आसाराम पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला रविवार को सूरत पुलिस के सामने पेश हुई। गौरतलब है कि यह महिला दो हफ्ते पहले अपने घर से रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी।
विज्ञापन


गुजरात में सूरत शहर के पुलिस अधीक्षक प्रदीप सेजुल ने बताया कि आसाराम पर आरोप लगाने वाली 33 वर्षीय महिला सूरत शहर के खेमराज पुलिस थाने में उपस्थित हुई।

उन्होंने बताया, "यह महिला अहमदाबाद में रह रही थी और इसके बाद वो एक समारोह में शिरकत करने सूरत शहर गई थी। करीब दो हफ्ते पहले ये सूरत के अपने घर से लापता हो गई। लेकिन यह महिला शनिवार को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में थी और वो रविवार को वहां से लौट आई।"
विज्ञापन
विज्ञापन

14 दिसंबर को लापता हो गई थी महिला

आसाराम पर आरोप लगाने वाली महिला और उसका पति बीते 14 दिसंबर को लापता हो गए थे। इस महिला ने अपने घर के बाहर तैनात पुलिस कर्मियों को बताया था कि वो एक पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए बाहर जा रही है।

महिला को बाहर जाने की अनुमति देने के चार दिन बाद ही सूरत पुलिस को पता चल गया कि वो महिला और उसका परिवार लापता है। इस महिला ने पिछले साल आसाराम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

इस महिला ने कहा था कि वो आसाराम के आश्रम में रह रही थी और साल 1997 से 2006 के दौरान आसाराम ने कई बार उसका यौन शोषण किया था। जहां इस महिला ने आसाराम पर यौन शोषण पर आरोप लगाया था वहीं इस महिला की छोटी बहन ने आसाराम के बेटे नारायण साईं पर रेप का आरोप लगाया था।

फिलहाल आसाराम रेप के आरोप में राजस्थान की जेल में बंद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें