उत्तर प्रदेश में 10वीं पास अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन करने की तिथि एक माह बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में शासन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है।
पहले अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 30 सितंबर निर्धारित किया था। लेकिन बड़े पैमाने पर विद्यार्थियों द्वारा आवेदन करने से वंचित रह जाने की सूचना के बाद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आजम खां की पहल पर तिथि एक माह बढ़ा दी गई है।
आजम खां ने केन्द्र सरकार से सूबे के शत-प्रतिशत अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दिलाने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर करने का आग्रह किया था। केन्द्र ने आजम के आग्रह को स्वीकार कर लिया है।