मां से मिलाने का बहाना करके एक युवक ने 15 साल की एक लड़की को अपने घर बुलाया। फिर उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया।
मामला गोवा के मपुसा कस्बे का है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार रात पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तरी क्षेत्र के पुलिस अधिक्षक विश्राम बोरकर ने बताया कि यह मामला 20 दिन पहले का है। पांच में से एक आरोपी ने किशोरी से कहा था कि उसकी मां उससे कुछ बात करना चाहती है। जब वह घर पहुंची तो उस आरोपी ने उसे नशीला पेय पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।
इसके बाद आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर किशोरी का गैंगरेप किया।
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से आरोपी किशोरी को बदनाम करने की धमकी देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते रहे। आखिरकार हिम्मत करके सोमवार को किशोरी ने अपने घरवालों से सारी बातें बता दी।
जिसके बाद आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस किशोरी के मेडिकल जांच के परिणाम का इंतजार कर रही है।