फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार घोषित होंगे लैकफेड घोटाले में आरोपी दोनों मंत्री

Sun, 28 Oct 2012 11:03 PM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लैकफेड घोटाले में वांछित दोनों पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र व चंद्रदेव राम यादव यदि जल्द हाथ नहीं लगे तो पुलिस कोऑपरेटिव सेल उन्हें फरार घोषित कराने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी। फिलहाल टीम ने सर्विलांस सेल की मदद से दोनों की तलाश और तेज कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस कोऑपरेटिव सेल के डीजी सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पूर्व मंत्रियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि अगर वे पकड़ में नहीं आते हैं तो विधिक परामर्श लेकर कदम उठाया जाएगा। उन्हें फरार घोषित कराकर उनकी संपत्ति कुर्क कराई जाएगी। मालूम हो कि शनिवार को दोनों की तलाश में पुलिस कोऑपरेटिव सेल ने लखनऊ के तीन स्थानों पर छापा मारे लेकिन दोनों नहीं मिले।

टीम के पहुंचने से पहले ही पूर्व मंत्री चंद्रदेव के गोमतीनगर के विनीत खंड स्थित अपने आवास से खिसक लिए जबकि रंगनाथ मिश्र के हुसैनगंज स्थित होटल में ठहरे होने की सूचना फर्जी निकली। इससे पहले भी भदोही और आजमगढ़ स्थित दोनों मंत्रियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें