फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन घोटालाः जेना ने मांगा पटनायक का इस्तीफा

Tue, 06 Nov 2012 10:30 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री मंत्री श्रीकांत जेना ने ओडिशा में खनिज घोटाले में राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के शामिल होने का आरोप लगाया है और उनके इस्तीफे की मांग की है। जेना ने कहा है कि अवैध खनन में शामिल जिन 27 खनन कंपनियों पर 58,000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया, नवीन पटनायक की उनसे मिलीभगत थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री घोटाले में शामिल नहीं होते तो यह गड़बड़ी नहीं होती। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि पटनायक सरकार ने सही कदम उठाया होता तो राज्य की का इसका फायदा मिलता और आर्थिक स्थिति दयनीय नहीं होती। गौरतलब है कि राज्य में 84 लाख परिवारों में से 60 लाख गरीबी रेखा के नीचे रह रहे हैं।

जेना ने स्वीकार किया कि ओडिशा में हो रहे घोटालों का पर्दाफाश करने में उनकी पार्टी कांग्रेस भी असफल रही है। उन्होंने सभी खनन पट्टों को निरस्त किए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार के इन पट्टों को ओडिशा खनन निगम को सौंपे जाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें