फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के लिए आई अच्छी खबर!!

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने लाखों पूर्व सैनिकों को फायदा पहुंचाने वाले एक अहम फैसले में किसी खास नौकरी को ज्वाइन करने से पहले आवेदन किए गए सभी गैर सैन्य नौकरियों में उन्हें आरक्षण का लाभ पाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


अभी तक सेवा से मुक्त होने के बाद पूर्व सैनिक आमतौर पर एक से अधिक नौकरी के लिए आवेदन करते थे। जिस नौकरी के लिए उन्हें पहले बुलावा आता था, वे उसमें चले जाते थे, लेकिन इसके बाद वे किसी अन्य नौकरी में आरक्षण के हकदार नहीं रह जाते थे। इस कारण पूर्व सैनिकों को अपने लिए उपयुक्त नौकरी पाने में परेशानी होती थी।
विज्ञापन

आदेश जारी

इस मुद्दे को कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के समक्ष लाया गया था। उसने इस बारे में संबंधित पक्षों से सलाह करने के बाद यह आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है, ‘यह फैसला किया गया है कि अगर पूर्व सैनिक किसी नौकरी को ज्वाइन करने से पहले विभिन्न रिक्तियों के लिए आवेदन करते हैं तो वे पूर्व सैनिक के तौर पर आरक्षण का लाभ किसी भी संबंधित नौकरी में पा सकते हैं।’

हालांकि आरक्षण का फायदा उठाने के लिए पूर्व सैनिक को तिथि के हिसाब से विभिन्न नौकरियों के लिए आवेदन करने और नौकरी ज्वाइन करने की तारीख के बार में शपथ पत्र देना होगा। देश में अभी करीब 20 लाख पूर्व सैनिक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें